bihar board matric inter exam date 2026: बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 का ऐलान, दो फरवरी से इंटर और 17 फरवरी से शुरू होंगे मैट्रिक एग्जाम

bihar board matric inter exam date 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2026 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इंटर की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक चलेंगी। इन 12 दिनों में सभी स्ट्रीम जैसे विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स के पेपर तय शेड्यूल के अनुसार आयोजित होंगे। इंटर परीक्षा समाप्त होते ही मैट्रिक की बारी आएगी, मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा तिथियों का ऐलान के साथ-साथ इस बात की भी जानकारी दी गई है कि अब विद्यार्थी अपनी हर परीक्षा संबंधी जानकारी एआई चैटबॉट के जरिए भी हासिल कर सकेंगे। यह पहली बार है जब बिहार बोर्ड अपनी पूरी परीक्षा प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीक को शामिल कर रहा है।

Bihar CV Raman Talent Search Test 2025 : बिहार के छात्रों के लिए नई योजना, मिलेगा फ्री लैपटॉप और ₹5000 – ऑनलाइन आवेदन शुरू

bihar board matric inter exam date 2026 कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाएं अप्रैल में

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 2026 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए बताया कि इंटर की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलेंगी। जो विद्यार्थी किसी कारण से मुख्य परीक्षा नहीं दे पाएंगे या जिनका रिजल्ट संतोषजनक नहीं होगा, उनके लिए कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाएं अप्रैल से मई के बीच ली जाएंगी। साल 2026 की परीक्षाओं के परिणाम मई से जून के बीच घोषित किए जाएंगे।

Read Also  Railway RRB Group D Admit Card 2025: रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड तथा exam सिटी जारी यहां से करें डाउनलोड

bihar board matric inter exam date 2026 अभी तक मैट्रिक में 15 और इंटर मे 13 लाख से ऊपर आवेदन

बिहार बोर्ड ने बताया कि अभी तक मैट्रिक के लिए 15,02,021 और इंटर के लिए 13,07,241 छात्र फॉर्म भर चुके हैं। जो बच्चे अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे 3 दिसंबर 2025 तक इसे भर सकते हैं। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे समय रहते अपने विद्यार्थियों की सूची अपडेट करें, ताकि किसी छात्र का नाम छूट न जाए।

Bihar Board Matric exam routine/ date 2026  ( Bihar Board Matric Datesheet 2026) यहां देखें –

bihar board matric inter exam date 2026

 

Date पहली शिफ्ट दूसरी शिफ्ट
17 फरवरी मातृभाषा (101 हिंदी, 102 बांग्ला, 103 उर्दू, 104 मैथिली) मातृभाषा (201 हिंदी, 202 बांग्ला, 203 उर्दू, 204 मैथिली)
18 फरवरी 110 गणित 210 गणित
19 फरवरी द्वितीय भारतीय भाषा

(हिन्दी भाषियों के लिए 105-संस्कृत, 107-अरबी, 108-फारसी एवं 109-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 106-हिन्दी)

द्वितीय भारतीय भाषा

(हिन्दी भाषियों के लिए 205-संस्कृत, 207-अरबी, 208-फारसी एवं 209-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 206-हिन्दी)

20 फरवरी 111 सामाजिक विज्ञान 211 सामाजिक विज्ञान
21 फरवरी 112 विज्ञान 212 विज्ञान

23 फरवरी

113 अंग्रेजी 213 अंग्रेजी

24 फरवरी

वैकल्पिक विषय ( जैसे-अरबी, फारसी, संस्कृत , मैथली आदि ) वैकल्पिक विषय

25 फरवरी

व्यवसायिक विषय  कोई नही

Aadhaar Card New Update: आधार कार्ड पर से गायब होंगे नाम, पता और मोबाइल नंबर सिर्फ फोटो-QR कोड से होगी पहचान; क्यों बदल रहा सिस्टम?

Bihar Board Inter exam routine/ date 2026  ( बिहार बोर्ड 12वीं का टाइम टेबल 2026 ) यहां देखें –

bihar board matric inter exam date 2026

Date  पहली शिफ्ट दूसरी शिफ्ट
2 फरवरी  बायोलॉजी, साईंकोलोजी इकोनोमिक्स
3 फरवरी मैथ पोलिटिकल साइंस, फाउंडेशन कोर्स
5 फरवरी फिजिक्स ज्योग्राफी, बिजनेस स्टडी
6 फरवरी अंग्रेजी  हिंदी और वोकेशनल अरबी
7 फरवरी  केमिस्ट्री अंग्रेजी, एग्रीकल्चर
9 फरवरी  हिंदी वोकेशनल इलेक्टिव पेपर 1
10 फरवरी  सभी भाषाओं- उर्दू, मैथिली, संस्कृत प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, बांग्ला, पाली साइकोलॉजी और एंतरप्रेन्योरशिप
11 फरवरी म्यूजिक और वोकेशनल इलेक्टिव पेपर-2 होम साइंस और आई. ए के गणित, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र व समाजशास्त्र
12 फरवरी समाजशास्त्र  अकाउंटेंसी, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी
13 फरवरी तीनों संकायों की भाषाओं का एग्जाम। कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया एंड वेब टेक, योगा और वोकेशनल के अलग-अळग ट्रेड्स

 

Note:- हम रूटीन की सटीकता की गारंटी नही लेते है स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड का इंतजार करे या बिहार बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट (https://secondary.biharboardonline.com/) को देखे 

Read Also  BPSC AEDO Recruitment 2025: Apply Online for 935 Assistant Education Development Officer Posts

Leave a Comment