Aadhaar Card New Update: आधार कार्ड पर से गायब होंगे नाम, पता और मोबाइल नंबर सिर्फ फोटो-QR कोड से होगी पहचान; क्यों बदल रहा सिस्टम?

Aadhaar Card New Update: आधार कार्ड में बड़ा अपडेट होने वाला है यूनिक आइडिएंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) जल्द ही ऐसा Aadhaar कार्ड लाने की योजना बना रहा है, जिसमें सिर्फ फोटो और क्यूआर कोड होगा. आधार से पता, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि ‘गायब’ होने वाला है। । इसमें न पता होगा, न जन्मतिथि और न कोई दूसरी डीटेल। और इसकी वजह है- पर्सनल डेटा के दुरुपयोग को रोकना और ऑफलाइन वेरीफिकेशन पर लगाम लगाना। यह जानकारी UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने मंगलवार को दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने बताया कि दिसंबर में एक नया नियम लाया जा सकता है, जिससे होटल, इवेंट आयोजक और अन्य जगहों पर आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर ऑफलाइन वेरीफिकेशन बंद कराया जाएगा और उम्र सत्यापन (Age Verification) को और मजबूत किया जाएगा। भुवनेश कुमार ने कहा कि, “कार्ड पर डिटेल छपती रहेगी तो लोग उसी को असली मानेंगे और उसका गलत इस्तेमाल करेंगे। इसलिए सिर्फ फोटो और QR कोड होना चाहिए।”

Read Also  LNMU UG 4th Semester Exam Form 2023-27 : ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी चौथी समेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरना शुरू? देखे details

Aadhaar Card New Update क्यों जरूरी है यह बदलाव?

आधार एक्ट पहले से ही ऑफलाइन वेरीफिकेशन और फोटो कॉपी रखने पर रोक लगाता है। इसके बावजूद कई होटल, बैंक, इवेंट कंपनियां आज भी आधार की फोटोकॉपी स्टोर कर रही हैं। UIDAI अब ऐसा कानून ला रहा है, जिससे फिजिकल कॉपी वेरीफिकेशन हतोत्साहित (discouraged) हो। आधार सिर्फ QR कोड या नंबर के जरिए ऑनलाइन ऑथेंटिकेट किया जा सके।

UIDAI CEO भुवनेश कुमार ने आगे कहा कि, आधार को डॉक्यूमेंट की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सिर्फ नंबर या क्यूआर कोड (Aadhar QR Code) से ही वेरीफाई होना चाहिए, नहीं तो यह फेक हो सकता है।

नया Aadhaar ऐप जल्द mAadhaar होगा रिप्लेस

UIDAI ने बैंक, होटल, फिनटेक समेत कई स्टेकहोल्डर्स को बताया कि जल्द एक नया ऐप लॉन्च होगा, जो mAadhaar की जगह लेगा। यह ऐप डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट (Digital Personal Data Protection Act) के अनुरूप बनाया जा रहा है और अगले 18 महीनों में पूरी तरह लागू होगा।

Read Also  Bihar Driving Licence Online Apply 2026: बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन, जरूरी दस्तावेज, फीस और पूरी प्रक्रिया

free silai machine yojana 2025: फ्री सिलाई मशीन योजना फॉर्म: महिलाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, मिलेंगे ₹15,000 और मुफ्त प्रशिक्षण

नए आधार ऐप में होंगी ये खूबियां

  • एड्रेस प्रूफ अपडेट
  • बिना मोबाइल वाले परिवार के सदस्यों को जोड़ना
  • फेस ऑथेंटिकेशन से मोबाइल नंबर अपडेट
  • इवेंट एंट्री, होटल चेक-इन, सिनेमा हॉल, उम्र-सीमित चीजों की खरीद, छात्र वेरीफिकेशन, सोसायटी एंट्री- सबमें QR आधारित Aadhaar वेरीफिकेशन

Aadhaar वेरीफिकेशन कैसे होगा?

  • Aadhaar होल्डर QR कोड ऑफलाइन वेरीफिकेशन सीकिंग एंटिटीज़ (OVSE) स्कैनर में दिखाएगा
  • सिस्टम फेस वेरीफिकेशन मांगेगा
  • इससे यह भी साबित होगा कि आधार होल्डर खुद मौजूद है
  • OVSE ऐप की मंजूरी जल्द खुलेगी, जिसके बाद तकनीकी इंटीग्रेशन किया जाएगा।
Read Also  RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2025: apply now for {5810 Post} , download notification,Eligibility and age limit